संभल, अप्रैल 22 -- चंदौसी-बहजोई मार्ग पर सोमवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार के भीतर जिंदा जले चालक की पहचान बहजोई निवासी 26 वर्षीय अरुण कुमार शर्मा के रूप में हुई है। मृतक अरुण पिछले तीन साल से गाजियाबाद की पंचशील कॉलोनी में पैथोलॉजी लैब चला रहा था और दो दिन पहले ही गाजियाबाद से अपने घर लौटा था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है, हालांकि कानूनी पुष्टि के लिए पुलिस मृतक का डीएनए टेस्ट भी कराएगी। परिजनों के मुताबिक, अरुण शर्मा (पुत्र भुवनेश कुमार, निवासी मोहल्ला गोलागंज बहजोई) गाजियाबाद में रहकर पैथोलॉजी लैब चलाता था। यह भी पढ़ें- जिंदा जले कार चालक की बहजोई निवासी के रूप में हुई पहचान वह 18 अप्रैल की रात ही गाजियाबाद से घर आया था। उसके साथ गाजियाबाद में ही काम करने वाले दोस्त अनिकेत गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.