संभल, मई 20 -- गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर ढाय में तेल डालकर जिंदा जलाई गई विधवा अनेकश्री का शव मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा। शव गांव पहुंचते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के समझाने के बाद लोग शांत हुए और महिला का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर पड़ोसी समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। वहीं पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है। यह भी पढ़ें- विधवा महिला को जिंदा जलाने के आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी शवयात्रा के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मृतका के ससुर दरियाव ने शवयात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उन्होंने मृतका के बेट...