कौशाम्बी, नवम्बर 17 -- मंझनपुर। सिराथू तहसील के जवई पड़री निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. सूरजबली ने सोमवार को डीएम को शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाते हुए बताया कि उसके उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। बाबा का भी देहांत हो चुका है। इनके निधन के बाद वह और उसका भाई संजय कुमार विधिक वारिश थे। जमीन का कुछ हिस्सा उनके नाम पर वरासत की गई। इसी बीच वह अपने ननिहाल गोराजू में परिवार समेत रहने चला गया। जिसका फायदा उठाकर शातिरों ने उसको मृत दिखाकर उसकी भूमि को गलत तरीके से बेच दिया। जमीन बिक्री होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गया। शिकायत करने के बाद भी उसके मामले में कार्रवाई नहीं हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...