नई दिल्ली, मई 9 -- दिल्ली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरएमएल अस्पताल ने एक जिंदा मरीज की मृत्यु रिपोर्ट जारी कर दी। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही के सामने आते ही मरीज के परिजन हैरान रह गए। इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। पीड़ित जितेंद्र कुकरेती अशोक विहार के पास अंकुर विहार में रहते हैं। उनके ममेरे भाई ओम प्रकाश बडोला ने बताया कि बीते माह गुरुग्राम से लौटे वक्त जितेंद्र पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया था। इसके बाद जितेंद्र ने आरएमएल अस्पताल में रेबीज का टीका लगवाया गया। इसके कुछ ही दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। यूरिन में परेशानी और पेट में संक्रमण होने पर उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी के तीन-चार दिन बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद सर्जरी की जगह पर जितेंद्र को गंभीर स...