रामगढ़, जनवरी 23 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय फ्लैग दिवस पर शुक्रवार को बलकुदरा स्थित जिंदल स्टील के प्रांगण में प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मौके पर प्लांट प्रमुख ने कहा कि राष्ट्रीय फ्लैग दिवस देशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। यह दिन राष्ट्रीय ध्वज के प्रति हमारी आस्था, एकता और देशप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि जिंदल स्टील के अध्यक्ष सह कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल के अथक प्रयास से ही देशवासियों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ है। यही नहीं, उनके प्रयास से ही तिरंगे का सम्मान जन-जन तक पहुंचा है, जिससे देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा मिली है। इस अवसर पर संतोष कुमार, आर डी शर्मा, रुपेश कुमार, सतीश सिंह, अभय सिंह, प्रवीण कुमार, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.