रामगढ़, मार्च 9 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि।बलकुदरा स्थित जिंदल स्टील प्रांगण में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिंदल क्लब में आयोजित समारोह की अध्यक्षता सीएसआर प्रमुख कुमार राहुल और संचालन शौम्या श्रीजेना ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि प्लांट प्रमुख केबी सिंह उपस्थित थे। समारोह में जिंदल स्टील प्लांट परिसर सहित आसपास के गांव से काफी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मौके पर मुख्य अतिथि प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने जिंदल फाउंडेशन की अध्यक्ष शालू जिंदल के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं का विकास ही परिवार और समाज का वास्तविक विकास है। जिंदल फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सशक्त बना रहा है। प्लांट प्रमुख ने अपने संबोधन में जिंदल स्टील के चेयरमैन नवीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.