खगडि़या, अप्रैल 11 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के बौरना गांव में गत 5 मार्च को दो पक्षो के बीच मामूली विवाद में हुए मारपीट में घायल अजीत कुमार सिंह पटना के आइजीआइएमएस अस्पताल में पिछले एक माह से जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। घायल की पत्नी आशा देवी ने डीआईजी बेगुसराय को आवेदन देकर कहा है कि घटना के एक माह बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर रही है। उन्होंने गोगरी पुलिस की भुमिका पर सवाल खड़ा किया है। आवेदन के अनुसारगत 5 मार्च को मामूली विवाद में बौरना गांव के रंजेश सिंह समेत पांच नामजद आरोपितों ने उनके पति अजीत सिंह को लोहे के रड व लाइसेंसी राइफल के बट से मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसको लेकर गोगरी थाना में एफआईआर दर्ज भी करवाया, लेकिन पुलिस आरोपित से सांठगांठ कर एक दिन भी आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी नहीं की। जबकि...