बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। विंडरमेयर थिएटर फेस्टिवल के दूसरे दिन रंग विनायक रंगमंडल के कलाकारों ने संदीप शिखर के लिखे नाटक ट्रेडमिल का मंचन किया। छोटे शहर का लड़का और बड़े शहर की लड़की प्यार में आगे बढ़कर शादी करते हैं, फिर अपने सपनों का घर सजाने की दौड़ में लग जाते हैं। यह नाटक दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने प्रोड्यूस किया है और इसके निर्देशक दानिश खान हैं। मुख्य भूमिकाओं में अजय चौहान ने कास्टिंग डायरेक्टर और सम्युन खान ने पल्लवी का किरदार निभाया है। जिंदगी की आपाधापी में फंसते चले गए जोड़े की उलझनें उकेरने में दोनों कलाकार कामयाब रहे। मोहसिन खान ने युवा कास्टिंग डायरेक्टर और भूपेंद्र कुमार ने स्ट्रगलिंग एक्टर की भूमिका निभाई है। जिंदगी की हकीकत को मजाकिया और चुटीले अंदाज में बयान करने वाले अवकाश का किरदार सादिक ने...