जिंदगी की जंग हारा लाइनमैन, दसवें दिन कानपुर में मौत
हमीरपुर, सितम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील क्षेत्र में 24 अगस्त को पीरी के डेरा में पोल पर चढ़कर काम करते समय हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप झुलसे अकुशल लाइनमैन की कानपुर में इलाज के दसवें दिन मौत हो गई। ममना विद्युत सब स्टेशन के धौहल बुजुर्ग फीडर अंतर्गत पीरी के डेरा में हाईटेंशन विद्युत लाइन में खराबी आ जाने के कारण 24 अगस्त को अकुशल लाइनमैन पवन प्रजापति पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। शटडाउन धौहल बुजुर्ग गांव निवासी लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल ने लिया था। काम करते समय शटडाउन वापस ले लेने के कारण अकुशल लाइनमैन पवन हाईटेंशन विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर पोल से नीचे गिर गया। उसे आनन-फानन में सीएचसी सरीला लाया गया जहां से उसे उरई और फिर कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर में दस दिन तक ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.