अमरोहा, अप्रैल 11 -- रहरा, संवाददाता। भूसा निकालते वक्त कक्षा सात के छात्र को सांप ने डस लिया। चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। जिंदगी की आस में परिजनों ने करीब सात घंटे तक छात्र को गंगा के जल में रखा। इसके बाद परिजन फिर झाड़ फूंक करने वाले के पास ले गए।जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव पीतमपुर निवासी जयराम सिंह का 14 वर्षीय पुत्र सुरजीत गुरुवार शाम गांव से 500 मीटर दूर खेत पर बोंगे से भूसा निकालने गया था। इस दौरान अचानक उसे सांप ने डस लिया। चीख पुकार पर पहुंचे परिजनों को जानकारी हुई तो आनन फानन में क्षेत्र के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के सुझाव पर शुक्रवार सुबह सुरजीत को बांस के सहारे गंगा के जल में रख दिया गया। सिर्फ मुंह पानी से बाहर रखा गया। करीब सात घंटे तक सुरजीत क...