नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- कई बार ऐसा महसूस होता है कि आप बहुत ज्यादा थके हुए हैं। बगैर कुछ काम किए आपका ज्यादातर समय खत्म हो चुका है और आपके सारे काम यूं ही पेडिंग पड़े हैं। अगर आपके साथ अक्सर ऐसा ही होता है और आप पूरी तरह से थककर बेहाल हो जाते हैं इसके लिए आपकी कई आदतें जिम्मेदार हैं। जो, सीक्रेटली आपके कीमती वक्त को बर्बाद करती है और आपको अंदाजा भी नहीं लगता। केवल फोन स्क्रॉल करना या खराब खाना ही जिम्मेदार नहीं होता कुछ और आदते हैं जो आपकी एनर्जी ड्रेन करते हैं, जिससे आप थका हुआ और हर वक्त लो एनर्जी फील करती है। अपनी इन 6 आदतों की वजह से ही आपका समय बर्बाद होता है।ध्यान भटकाने वाली चीजें और मल्टीटास्किंग आप सोचती हैं कि आप एक साथ कई काम कर रहीं और मल्टीटास्किंग हैं। जबकि ऐसा नहीं है एक साथ कई काम आपकी प्रोडक्टिविटी को कम करते हैं। काम के ...