वाराणसी, फरवरी 23 -- वाराणसी। लमही में प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को 'सुनो मैं प्रेमचंद' का 1833वां संस्करण हुआ। इस मौके पर जाह्नवी सिंह ने मुंशीजी की कहानी प्रायश्चित का पाठ किया। जाह्नवी सिंह का सम्मान ट्रस्ट के संरक्षक प्रो. श्रद्धानंद, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, निदेशक राजीव गोंड ने किया। कार्यक्रम में राहुल यादव, आयुष कुमार, रोहित गुप्ता, चंदन मौर्य, विपनेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, प्रांजल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन आयुषी दुबे धन्यवाद ज्ञापन मनोज विश्वकर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...