बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- गांव राजौर स्थित जाहरवीर बाबा गोरखपीठ मंदिर से चोरों ने दान पात्र का ताला तोड़कर व हजारों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। महंत ने चौकी में घटना की तहरीर दी। बुधवार को जाहरवीर बाबा गोरख पीठ मंदिर के मंहत संजू भगत ने रूपवास स्थित पुलिस चौकी पर तहरीर देकर बताया है, कि मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से हजारों रुपए व क्षेत्र के तेलिया नंगला के जंगल से एक दर्जन नलकूपों की झटका मशीन, बैटरी व कृषि संबंधित उपकरण चुरा ले गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.