नैनीताल, अप्रैल 23 -- भवाली। भवाली निवासी मोहम्मद जावेद को उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद का सदस्य नामित किया गया है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार, मोहम्मद जावेद परिषद में सदस्य के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी माने जाएंगे। उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों एवं सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश संबंधित प्रशासनिक विभाग की ओर से अलग से जारी किए जाएंगे। इस नामांकन की खबर से नैनीताल जिले समेत भवाली क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए मोहम्मद जावेद को बधाई दी है। यह भी पढ़ें- मोहनी और गुड्डू को सरकार ने सौंपे दायित्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...