बदायूं, सितम्बर 15 -- जरीफनगर थाना क्षेत्र में गुम मोबाइलों की आड़ में चल रहे वसूली का मामला सामने आने के बाद हेड कांस्टेबल समेत तीन पर मुकदमा और दो आरोपियों के जेल जाने तक ही यह कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी। वजह है कि थाने की गोपनीयता को कंप्यूटर ऑपरेटर का जिम्मा संभाल रहे हेड कांस्टेबल जावेद ने वह कारनामा कर दिखाया जो पुलिस विभाग की पूरी गोपनीयता को भंग करने की श्रेणी में आता है। थाने की गोपनीय आइडी और पासवर्ड लीक करने में जहां हर किसी जिम्मेदार के हाथ-पांव फूल जाए, मगर जावेद ने अपने निजी स्वास्थ्य के चलते आइडी और पासवर्ड को ही लीक कर दिया। अब सवाल उठता है कि मामला सिर्फ मोबाइल के गुम और बरामदगी का खुला है, लेकिन इस बीच कितने गोपनीय रिकार्ड और डाटा लीक किए गए हों तो इसकी भरपाई सिस्टम को लंबे समय तक करनी होगी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारप...