जावित्री मर्डर की कड़ी जोड़ रही पुलिस, जल्द होगा खुलासा
अमरोहा, मई 21 -- रहरा, संवाददाता। पुलिस जावित्री मर्डर की कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। मिले क्लू के आधार पर गांव के एक अन्य व्यक्ति से भी घटना की बाबत मालूमात की जा रही है। पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है।थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में गांव के बाहरी छोर पर बने अपने मकान के कमरे में सोमवार सुबह 45 वर्षीया जावित्री पुत्री स्व.कल्याण सिंह सैनी का शव पड़ा मिला था। दुपट्टे से शव के हाथ-पैर बंधे थे जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। सिर पर वजनीली वस्तु के प्रहार से गहरा जख्म हो गया था। यह भी पढ़ें- जावित्री मर्डर में मुख्य आरोपी व उसके साथी से पूछताछ जारी, जल्द होगा खुलासा एसपी लखन सिंह यादव ने मौका मुआयना किया था। सामने आया कि रविवार रात किसी वक्त जावित्री का मर्डर किया गया था। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.