गिरडीह, मार्च 21 -- डुमरी, प्रतिनिधि। ईद, सरहुल और रामनवमी के मद्देनजर अनुमंडल क्षेत्र की पुलिस अपने थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध महुआ शराब की चुलाई एवं बिक्री के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब तथा प्रयुक्त सामग्री व भट्ठी को नष्ट कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम द्वारपहरी में करीब 150 किलोग्राम जावा महुआ एवं शराब भट्ठी को नष्ट किया गया। वहीं पीरटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेडीह में करीब 110 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया। इसी तरह निमियाघाट थाना अंतर्गत ग्राम केंदुआडीह में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी की गई। इस क्रम में आनन्द साव बासुदेव साव एवं बिनोद साव की झोपड़ी व करकेट के मकान में प्लास्टिक के 2 बड़े ड्रम व 8 छोटे डब्बे में रखे कुल 560 किलो जावा महुआ को बरामद कर नष्ट किया गया। साथ...