जहानाबाद, मार्च 26 -- जहानाबाद। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सर्च अभियान में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर छुपाकर रखा हुआ करीब 300 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 14 लीटर निर्मित शराब जप्त की गई। मिली जानकारी के अनुसार धंधेबाजों ने खेत बधार में गैलेन और जर्किनो में महुआ मीठा छुपा कर रखा था। उससे शराब बनाने की तैयारी की गई थी लेकिन खोजबीन के क्रम में उसे जमीन से उखाड़ कर विनष्ट किया गया। पुलिस के पहुंचने के पूर्व शराब के धंधेबाज भागने में सफल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...