जहानाबाद, मई 4 -- जहानाबाद। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही छापेमारी के क्रम में रविवार की देर रात तक पुलिसकर्मियों ने कई जगहों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान करीब नौ सौ किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 14 लीटर निर्मित शराब जप्त की गई। छापेमारी के क्रम में कांड के मामले में एक और शराब के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया। इधर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया जिसमें गड़बड़ी पाए जाने पर 94 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...