गढ़वा, फरवरी 12 -- हरिहरपुर। ओपी क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर ओपी के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 200 किग्रा जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण को मौके पर ही विनष्ट किया गया। अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...