गढ़वा, फरवरी 10 -- मझिआंव। बरडीहा पुलिस के द्वारा लगातार अवैध महुआ शराब को लेकर छापामारी की जा रही है। मंगलवार को जतरो -बंजारी गांव निवासी बिगन भुइयां के यहां छापामारी की गई। छापेमारी में 50 किलो जावा महुआ को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही कड़ी चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे अवैध धंधा का कारोबार छोड़ दें अन्यथा कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया जायेगा। छापामारी स्वयं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...