गढ़वा, मई 28 -- गढ़वा। डंडा थाना क्षेत्र के मोतिहारा गांव में थाना प्रभारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अवैध देसी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में लगभग 100 किग्रा जावा महुआ और शराब बनाने वाले उपकरण को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। इस मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित कई जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...