पलामू, फरवरी 24 -- पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना के किशुनपुर ओपी की पुलिस ने अवैध महुआ शराब के विरुद्ध पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान बरडीहा एव कररखुर्द गांव से 60 किलो से अधिक महुआ जावा एवं 25 लीटर से ज्यादा महुआ शराब नष्ट किया है। ओपी प्रभारी एसआइ रंजीत सिंह ने बताया कि विधि-व्यवस्था संधारण एवं क्षेत्र भ्रमण के क्रम में ओपी क्षेत्र के दोनों गांवो में अवैध शराब चुलाई ठिकानों पर छापेमारी किया गया। जावा महुआ एवं शराब एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया है। पिछले कुछ दिनों से महुआ शराब की विरुद्ध लगातार छापेमारी कर दर्जनों शराब भट्टी ध्वस्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...