पलामू, फरवरी 10 -- पाटन। किशुनपुर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में महुआ शराब को नष्ट किया है। ओपी प्रभारी एसआइ रंजीत सिंह ने कररखुर्द, किशुनपुर तथा डारहा गांव में अवैध महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी में चार क्विंटल से अधिक महुआ जावा तथा 80 लीटर से अधिक महुआ शराब को नष्ट किया है। ओपी प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया है कि शराब कारोबारी एवं शराब चुलाई करने वाले पुलिस की छापेमारी की भनक मिलते ही फरार हो गये। शराब भट्टी सहित शराब बनाने की बर्तन-सामग्री को भी विनिष्ट किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...