प्रयागराज, जून 10 -- प्रयागराज, संवाददाता। जाल बांधने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा खुल्दाबाद के चकिया में हुआ। मृतक के भाई ने ठेकेदार को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तहरीर दी है।एयरपोर्ट थानाक्षेत्र में भोपतपुर तारापुर निवासी 35 वर्षीय विनय कुमार पुत्र राम दयाल शटरिंग का काम करता था। इन दिनों वह एक ठेकेदार के साथ चकिया स्थित एक मकान में काम कर रहा था। मंगलवार शाम जाल बांधते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसे कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। विनय के भाई अजय कुमार ने ठेकेदार पर लापरवाही और काम के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक खुल्दाबाद शैलेंद्र सिंह ने बताय...