भदोही, अप्रैल 9 -- गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। कोतवाली के रामपुर गंगा घाट पर गुरुवार की देर शाम मछली पकड़ने गए एक अधेड़ के डूबने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोर देर रात तक उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका। रामपुर गांव निवासी रामराज मल्लाह 45 वर्ष अपने दो साथियों के साथ पीपा पुल के पश्चिम दिशा में गंगा नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान उनका जाल गहरे पानी में फंस गया।जाल निकालने के प्रयास में रामराज नदी में कूद गया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण वह बाहर नहीं निकल सका।घटना को देख रहे साथियों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई गई। सूचना पर पीआरबी और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तलाश अभियान में जुट गई।पु...