जालौन मेडिकल कॉलेज में बवाल पर हटाए गए प्राचार्य
उरई, मई 28 -- उरई, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 दिन पहले हुए बवाल पर प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। शासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें डीजी कार्यालय लखनऊ अटैच कर दिया है। वहीं उनके स्थान पर कानपुर मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग के सहायक आचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह को मेडिकल कॉलेज जालौन के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दे दी है।व्यापारी ब्रजकिशोर गुप्ता अपने भाई राज किशोर गुप्ता के साथ परिवार की बेटी को लेकर 17 मई की देर रात राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे थे। इलाज में लेटलतीफी को लेकर उनका डॉक्टर से विवाद हो गया। यह भी पढ़ें- वित्तीय अनियमितताओं में घिरे बदायूं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को हटाया देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के बाद वहां बवाल शुरू हो गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.