उरई, जून 19 -- जालौन। संवाददाता जालौन तहसील परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय शौचालय में फैली गंदगी, टूटे दरवाजे, क्षतिग्रस्त नल की टोटियां और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण तहसील आने वाले फरियादियों एवं ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।शौचालय के दरवाजे टूटे होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य लोगों को विशेष रूप से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तहसील जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में यदि मूलभूत सुविधाओं की यह स्थिति है, तो यह प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...