जालौन-औरैया हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार
उरई, जून 17 -- आबिद जालौन, संवाददाता जालौन-औरैया हाईवे पर मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि कार सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन को सड़क किनारे रोक लिया और बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जलती कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
घटना का विवरण जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हीरापुर के पास कार अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। तभी अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा। कार सवार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही इंजन वाले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.