औरैया, अप्रैल 10 -- औरैया, संवाददाता। जालौन-औरैया स्टेट हाईवे पर सनगढ़ गांव के पास गेट निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। गेट की बीम पर लगाई गई शटरिंग अचानक ढह गई, जिससे उस पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि यमुना किनारे स्थित सनगढ़ में हाईवे पर गेट का निर्माण कार्य चल रहा है। एक ओर का हिस्सा तैयार हो चुका है, जबकि दूसरी ओर निर्माण कार्य जारी था। इसी दौरान बीम डालने के लिए लगाई गई शटरिंग अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे उस पर खड़े मजदूर शटरिंग के साथ नीचे आ गिरे। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर जालौन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय औरै...