दरभंगा, जून 5 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर जाले प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री जीबेश कुमार की अध्यक्षता में पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं, किसानों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू किया गया 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मातृत्व सम्मान और प्रकृति संरक्षण का एक भावनात्मक जनआंदोलन है। यह भ...