दरभंगा, अप्रैल 30 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम हुई आंधी-पानी से बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। समाचार भेजे जाने तक सभी पावर सब स्टेशनों से विद्युत आपूर्ति ठप थी। यह पता नहीं चल सका है कि पावर ग्रिड से एहतियातन विद्युत आपूर्ति रोकी गई है या फिर ट्रांसमिशन लाइनों में अवरोध की वजह से विद्युत की आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि इस वर्ष रबी फसल के मारे हताश किसान जैसे तैसे बचे-खुचे गेहूं और भूंसे को समेट चुके हैं। जंगली जानवरों के उपद्रव से परेशान प्रखंड क्षेत्र के बहुत की कम किसान मकई की खेती करते हैं। यह भी पढ़ें- जाले में आंधी-पानी के बाद बिजली गुल बाबजूद इसके इस आंधी-पानी से मकई फसल की क्षति हुई बताई गई है। सब्जी लगे खेतों में पानी भर गया है। इससे लत्तीदार सब्जी की फसल को नुकसान होगा। यह भी पढ़ें- अररिया...