दरभंगा, मई 26 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। प्रखंड क्षेत्र में 25 मई की देर शाम आई आंधी-पानी की वजह से ठप हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मंगलवार को 20 घंटे बाद दुरुस्त हुई। जानकारी के अनुसार इलाके के ब्रह्मपुर, सनहपुर, ब्रह्मपुर हाट सहित आसपास के चकौती, ईटोखर आदि जगहों पर विद्युत संचरण लाइनों पर पेड़ों की टहनियों एवं बांस के गिर जाने से तारें टूट गई थी, जिसे पूरी तरह से दुरुस्त करने में विभाग के कर्मियों को पूरे दिन का समय लग गया। हालांकि शाम तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई थी, लेकिन आपूर्ति में रुक-रुक कर बाधा आ रही थी।विद्युत यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से धोरैया व रजौन में क्षति आपूर्ति ठप रहने से इलाके के लोग सोमवार की पूरी रात अंधेरे में रहने को विवश रहे और मंगलवार को पूरे दिन विद्युत जनित यंत्रों के उपयोग से वंचित ...