दरभंगा, जून 1 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के जोगियारा रेलवे स्टेशन पर रेलवे के ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) में आई तकनीकी खराबी की वजह से दरभंगा से मदार (अजमेर) जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन (19624 अप) लगभग रविवार की सुबह पांच से छह बजे तक रुकी रही। विभागीय स्तर पर तक्नीशियन को बुलाया गया और ओएचई में आई तकनीकी खराबी को दूर किया गया। इसके बाद उक्त ट्रेन वहां से अजमेर के लिए विदा हुई। ट्रेन की लंबाई अधिक रहने की वजह से ट्रेन के पिछले हिस्से ने रेलवे गुमती संख्या 28 सी को कवर कर लिया। इस वजह से समौली चौक से भाया जोगियारा जाले जाने वाली सड़क एक घंटे तक जाम रही। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय इस वजह से ट्रेन के यात्रियों और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।इस...