दरभंगा, अगस्त 3 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के कछुआ गांव की 25 वर्षीया विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल के दो अन्य सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें कहा गया है कि उसके पति अजय कुमार झा शादी के बाद से ही नशे की हालत में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते आ रहे थे। इसको लेकर वह कई कई बार न्याय के लिए घर से निकली, मगर बीच-बीच में समझौता भी हुआ। बावजूद इसके उसके पति के रवैये में कोई सुधार नहीं हुआ। उसका आरोप है कि अब उसे घर से निकाल दिया गया है और घर आने पर उसे और उसके एक साल के मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में उसके पति सहित परिवार के दो अन्य महिला सदस्य को भी आरोपी बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...