जाले:युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में पांच नामजद
दरभंगा, जून 19 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़, मारपीट व जानलेवा हमला मामले में युवती के पिता ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। घटना आठ जून की बताई जा रही है। एफआईआर में कहा गया है कि वह अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गया हुआ था और उनकी दो पुत्री घर पर थी। इसी क्रम में शिवम कुमार झा नशे की हालत में उसके घर में घुस गया। उनकी दोनों पुत्री से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर युवक ने दोनों के साथ अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट की। मामले में भताही के शिवम कुमार झा और राजकुमार झा सहित पांच को आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- जाले:युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में पांच नामजद यह भी पढ़ें- दो युवतियों से छेड़खानी पर हंगामा, पांच पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.