दरभंगा, अक्टूबर 7 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष और उनकी सहयोगी छह महिलाओं सहित 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, मारपीट, अवैध रूप से घर में प्रवेश, बच्चों के अपहरण के प्रयास तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में कहा गया है कि दो-दो निजी स्कूलों के संचालक उसके पति का तीन-तीन महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। इसका वह लगातार विरोध कर रही है। इसलिए उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध संबंध के विरोध पर महिला को बंधक बनाकर पीटा उसे और उसके बच्चे को मारने की कोशिश भी की गई। वह कई यातनाएं झेल रही है।एफआईआर में कमतौल थाना क्षेत्र के दो गांवों से जुड़े प्रीति कुमारी, दीपक कुमार, रूबी बेगम, शबनम ...