दरभंगा, सितम्बर 27 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। विद्युत चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एनबीपीडीसीएल की जाले और कमतौल प्रशाखा की टीम ने दो दिनों में आठ घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। गत 19 सितंबर को मिर्जापुर-मस्सा में की गई छापेमारी में तीन मामले पकड़े गए। गुलाब भगत पर 23 हजार 675 रुपए की क्षति, शत्रुघ्न दास 20 हजार 38 रुपए और सुखदेव दास पर नौ हजार 468 रुपए क्षति पहुंचाने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। वहीं 21 सितंबर को पकटोला और मलिकपुर में हुई कार्रवाई में पांच मामले पकड़े गए। जेई कुमार गौरव ने सुनीता देवी, पकटोला पर 19 हजार 522 रुपए, राम सागर सहनी, मलिकपुर पर 11 हजार 955 रुपए, किशोरी शर्मा, मलिकपुर पर 16 हजार 547 रुपए और रेखा देवी, मलिकपुर पर 11 हजार 511 रुपए क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।इसके यह भी पढ़ें- Begus...