दरभंगा, जून 5 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। राढ़ी उत्तरी पंचायत के भंवरपूरा से काजी-बहेड़ा पंचायत के महुली बरही टोला जाने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता उजागर हुई है। इस सड़क की पीसीसी ढ़लाई सतह से ऊपर उठ गई है। पिछले वर्ष जून माह में लगभग 85 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई सड़क के निर्माण कार्य पर लोग ऊंगली उठाने लगे हैं। प्रखंड के उपप्रमुख अब्दुल राजिक ने बताया कि अमूमन प्राक्कलन के विरुद्ध बनाई गई पीसीसी सड़कें धंस या टूट जाती है, लेकिन यह सतह से ऊपर उठ जाने से इलाके में कौतूहल का विषय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- जाले:पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता उजागर उपप्रमुख ने बताया कि पीसीसी सड़क की ढ़लाई तेज आवाज के साथ ऊपर उठ गई थी। बाद में वाहनों के चलने से ढ़लाई टूट गई है। यह भी पढ़ें- परबत्ता: दलित व पिछड़ा बस्ती इंग्...