मिर्जापुर, मई 17 -- मिर्जापुर। चुनार गंगा घाट पर बने पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए शनिवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में ऑनलाइन फाइनेंशियल बीड खोला गया। फाइनेंशियल बीड खोल दिए जाने से पुल पर जाली लगाने का रास्ता साफ हो गया। अब ठेकेदार अगले सप्ताह जाली लगवाने के लिए सर्वे का कार्य शुरू कराएगा। अधिशासी अभियंता जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि फाइनेंशियल बीड खुल गया। अब संबंधित ठेकेदार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए कार्य शुरू करा सकता हैं। ठेकेदार को शीघ्र कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। खुदकुशी प्वाइंट साबित हो रहे चुनार गंगा घाट पर बने पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। पुल पर जाली लगवाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने गुरुवार को ऑनलाइन टेंडर का टेक्निकल बीड खोला था। ऑनलाइन टेंडर में करीब आध...