नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेंज में जांच के दौरान पकड़ कर की कार्रवाई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जाली नो एंट्री परमिट और छेड़छाड़ किए गए तीन वाहनों को अलग-अलग स्थानों पर पकड़ कर कार्रवाई की है। इन मामलों में वाहनों को जब्त कर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।नई दिल्ली रेंज के डीसीपी ट्रैफिक शोभित सक्सेना ने बताया सोमवार शाम को तिलक मार्ग सर्किल में पटियाला हाउस कोर्ट के पास एक मालवाहक वाहन को नो एंट्री उल्लंघन में पकड़ा गया। ई-चालान मशीन से जांचने पर परमिट जाली पाया गया। इसका चालक उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का रहने वीर पाल है और यह वाहन किराड़ी के कपिल देव के नाम पंजीकृत है। यह भी पढ़ें- Rs.100 के इस सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, डीजल, CNG; Rs.10000 का जुर्माना और लाइसेंस सस्पेंड! इस ...