साहिबगंज, जून 27 -- राजमहल, प्रतिनिधि । जाली नोट मामले में कर्नाटक पुलिस शुक्रवार को यहां पहुंची है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक के गडग टाउन थाना पुलिस 2016 के एक जाली नोट के मामले में आरोपी के खिलाफ नॉन वैल्युएबल वारंट लेकर पहुंची है। कर्नाटक पुलिस आरोपी की तलाश में स्थानीय थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के मजहर टोला गांव में छापेमारी अभियान चलाया। कर्नाटक के गडग टाउन थाना में कांड संख्या 77/16 के तहत जाली नोट से संबंधित केस दर्ज है ।अनुसंधान के दौरान पुलिस को इस मामले में चार आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी मिली थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...