मोतिहारी, मई 24 -- रक्सौल (पू.चं.), हिन्दुस्तान संवाददाता। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जाली नोट की तस्करी और छपाई करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त दया तिवारी उर्फ सुशील तिवारी को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सीतामढ़ी के मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव का निवासी है और बीते चार महीने से फरार था।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया डीएसपी मनीष आनंद ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से उसे सीतामढ़ी से दबोचा है। हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि नामजद अभियुक्त दया तिवारी से विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

जाली नोटों की बरामदगी थानाध्यक्ष के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 को डीएसपी मनीष आनंद के नेतृत्व में पंटोका रक्सौल एयरपोर्ट सड़क स्थित बोधी ...