महाराजगंज, अप्रैल 13 -- नेपाल कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस महराजगंज, निज संवाददाता। बस्ती में 4.20 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ पकड़े गए गिरोह में शामिल नबीउल्लाह उस्मानी कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार वह वर्ष 2019 में कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र में 74 हजार रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।दो हजार के 37 नोट बरामद हुआ था। उस समय वह बिहार के मधुबनी से जाली नोट लाकर बाजार में खपाने की फिराक में था।नबीउल्लाह के खिलाफ वर्ष 2017 में गोरखपुर के कैंट थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। इधर बस्ती में वाल्टरगंज पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस टीम के साथ कार्रवाई कर एक नेपाली नागरिक समेत पांच आरोपितों को पकड़ा। इनके पास से 500, 200 व 100 रुपये के कुल 4.20 लाख के जाली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्रों ने अनुसार गिरोह का ...