जाली नोटों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, मई 9 -- मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 850 रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अकबरपुर से सिक्खर वाले रास्ते पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान इल्ताफ उर्फ अल्ताफ निवासी ग्राम मुंडलाना मंगलौर के रूप में हुई है। आरोपी की जेब से सौ रुपये के आठ जाली नोट और 50 रुपये का एक जाली नोट बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद जाली नोटों को सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.