बदायूं, फरवरी 15 -- बदायूं, संवाददाता। यातायात उपनिरीक्षक की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी इंजन व चेसिस नंबर अंकित कर बाइक बेचने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर कूटरचना कर धोखाधड़ी व जालसाजी से बाइक बेचने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस फर्जी दस्तावेज के साथ बाइक बेचने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है। यातायात उपनिरीक्षक ललित कुमार ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी यातायात के आदेश पर अमरोहा के गजरौला के रहने वाले रामगोपाल की शिकायत की जांच उनके पास आई थी। जांच के दौरान 25 जनवरी को जेल तिराहा कचहरी चौकी क्षेत्र में चेकिंग के समय बाइक संख्या यूपी-23 एक्स 0702 को रोका गया, जिसे राजेन्द्र प्रसाद चला रहा था। चालक द्वारा डीएल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.