बगहा, मई 28 -- योगापट्टी, एक संवाददाता। योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को प्रशासनिक टीम ने फतेपुर चौक पर गुप्ता साइबर कैफे एवं आधार सेवा केंद्र पर छापेमारी कर जांच की।जांच के दौरान जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड में गलत तरीके से संशोधन किए जाने के आरोपों की पड़ताल की गई।जांच दल में डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार,बीडीओ शशिभूषण कुमार, सीओ प्रज्ञा नयनम शामिल थे। बीडीओ शशिभूषण कुमार ने बताया कि गुप्ता साइबर कैफे स्थित आधार सेवा केंद्र के अभिलेखों और ऑनलाइन कार्यों की जांच की। जांच में यह बात सामने आई कि दूसरे राज्य के पहचान पत्रों का उपयोग कर बिहार के लोगों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड में जन्मतिथि संबंधी बदलाव किए जा रहे थे। डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि मामले को गंभीर अनियमितता मानते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।...