आजमगढ़, मार्च 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। रौनापार थाना पुलिस ने गुरुवार रात जाली करेंसी छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक लाख 19 हजार रुपये की जाली मुद्रा, नोट छापने के उपकरण, लैपटॉप, प्रिंटर, कार और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 28 हजार 400 रुपये की एक तरफ प्रिंट की हुई जाली करेंसी भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी हुई है। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने शुक्रवार को कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े 12 बजे रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष सिंह बेलकुंडा क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि टेकनपुर पुलिया के पास सफेद कार सवार कुछ लोग जाली करेंसी का लेन-देन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर टेकनपुर पुलिया ...