जालीदार टोपी छिटकने का था डर, इसलिए राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं गए कांग्रेसी और सपाई : योगी
लखनऊ, सितम्बर 27 -- CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राम मंदिर के शिलान्यास व रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रण के बावजूद कांग्रेसी व सपाई नहीं गए क्योंकि उन्हें वोटबैंक दिखाई देता था। इन्हें भय था कि कहीं जालीदार टोपी छिटक न जाए। मुख्यमंत्री ने चेताया कि रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे, इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल के जन्मशताब्दी वर्ष (1926-2026) के उद्घाटन अवसर पर जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गोमतीनगर विस्तार में एक स्कूल में आयोजित समारोह में अशोक सिंहल के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंहल ने श्रीराम जन्मभूमि के 'प्राण' के रूप में अपना जीवन समर्पित किया था। उन्होंने जो ज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.