बोकारो, अप्रैल 13 -- सोमवार को सेक्टर 9 में सीपीआई एम बोकारो की ओर से जालियांवाला बाग कांड दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने साम्राज्यवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्यनारायण महतो ने की। राज्य कमेटी सदस्य राज कुमार गोरांई ने संबोधित करते हुए कहा कि जालियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। जब ब्रिटिश हुकूमत ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाकर सैकड़ों निर्दोषों की हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि आज भी दुनिया में साम्राज्यवाद के नए रूप देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका व इज़राइल की ओर से ईरान पर किए जा रहे हमले अंतरराष्ट्रीय कानूनों और संप्रभुता का उल्लंघन हैं। यह भी पढ़ें- 13 सदस्यीय आंचल कार्यकारिणी का गठन कहा कि यह...